Ad

मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन: 3 दिन में डीपीआर, जलभराव खत्म करने को डीएम के सख्त निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल कार्ययोजना तैयार की जाए और शासन को भेजी जाए, ताकि वर्षाकाल में आमजन को परेशानी से राहत मिल सके।

बैठक में बताया गया कि हल्द्वानी नगर में 6 प्रमुख नालों के कारण हर साल जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। डीएम ने इन नालों सहित सभी छोटे-बड़े नालों की निकासी के लिए ठोस और स्थायी योजना बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम के पुराने और नए वार्डों में इस समस्या के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावुक पल, पदोन्नत अधिकारियों की विदाई में गूंजे सम्मान के शब्द, SSP ने कही दिल छू लेने वाली बात, देखें..

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियंता सिंचाई और यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि वे 3 दिन के भीतर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र, उससे जुड़े ग्रामीण वार्डों और रामनगर क्षेत्र के जलभराव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य आगाज, CM पुष्कर धामी ने दी करोड़ों की सौगातें, युवाओं को मिला नया मंच

बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियंता महेश खरे ने जानकारी दी कि रकसिया नाला बिरला स्कूल के पास ओवरफ्लो होता है, जिसके समाधान के लिए कार्य प्रगति पर है। वहीं चौफुला चौराहे से पनियाली तक नहर कवरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कलसिया नाले की सफाई और काठगोदाम स्थित देवखड़ी नाले पर चल रहे कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए।

रामनगर क्षेत्र के लिए भी डीएम ने विशेष निर्देश जारी करते हुए चोरपानी, गौजानी, पदमपुरी, भरतपुरी, लखनपुरी और मालधनचौड़ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु डीपीआर तैयार करने को कहा। बताया गया कि चोरपानी और गौजानी में स्थानीय स्तर पर समाधान कर लिया गया है, जबकि मालधनचौड़ में प्रस्तावित कार्यों से 7 गांवों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- CM धामी की हाईलेवल मीटिंग: पर्यटन, सुरक्षा और जमरानी बांध पर एक साथ बड़े आदेश, देखें रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में जल निकासी की समस्या दूर कर किसानों को नुकसान से बचाना प्राथमिकता है। सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधीक्षण अभियंता महेश खरे और यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें