Ad

भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल की 32 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित, लालकुआं से ये युवा नेता भी शामिल

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल की जिला कार्यसमिति का गठन कर दिया गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने नई कार्यसमिति की सूची जारी करते हुए जिले के 32 सक्रिय युवाओं को जिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी है। नई टीम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के युवा कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।


घोषित सूची में लालकुआं क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता रोहन चौधरी को भी जिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। रोहन चौधरी को संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे लालकुआं क्षेत्र के युवाओं के लिए गर्व की बात बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों की समस्याओं पर हुई अहम बैठक, संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने दिया समाधान का भरोसा


रोहन चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद — उत्तराखंड सरकार और पुलिस व्यवस्था की सराहना, देखें वीडियो


जारी सूची में आशिष मेहरा, कमल कफलटिया, आदित्य शाह, श्यामंकर बिष्ट, योगिता दानू, ज्योति मेवाड़ी, भावना थापा, सचिन शाह, राजकुमार, हिमांशु सनवाल, ईश्वर नेगी, संदीप चंद्रा, निशांक कन्याक, विवेक कुमार, अभिषेक द्विवेदी, सन्नी ठाकुर, सौरभ पडियार, मधुकर जोशी, रोनक सिंह, मनमोहन बिष्ट, चेतन कोहली, हीरा नयाल, पवन लमगड़िया, रोहित बिरसिनिया, अमनजीत सिंह, देवेंद्र भंडारी, संजय जोशी, राजेश भट्ट, धन सिंह राणा और दीपक शर्मा को भी जिला कार्यसमिति में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ में हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार


जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने कहा कि नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवा मोर्चा जिले में पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं सभी नव मनोनीत कार्यकर्ताओं को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें