Ad

लालकुआं में सर्वेयर इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी….

लालकुआं के वार्ड नंबर–1, अंबेडकर नगर में एक निजी कंपनी में कार्यरत सर्वेयर इंजीनियर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में शोक की लहर है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय विनय प्रजापति, जो एयरटेल कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, पिछले एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रावेंद्र प्रजापति के साथ किराये के मकान में रह रहा था। दोनों मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नारायनी, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, दोस्त गंभीर हालत में ICU में भर्ती...


बताया गया कि शाम करीब 5:30 बजे जब रावेंद्र काम से घर लौटा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर मकान मालिक और पड़ोसियों को बुलाया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां विनय का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने संपत्ति जब्ती तक की दी चेतावनी...


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार विनय की शादी बांदा जिले की एक युवती से तय हुई थी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से निजी कारणों को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना से पहले उसके द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ भावनात्मक पोस्ट साझा किए जाने की भी चर्चा है, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, धामी सरकार ने खत्म किया मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक शिक्षा के लिए नया प्राधिकरण गठित, जाने पूरी अपडेट....


पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें