Ad

भीमताल झील का बदलने वाला है पूरा नज़ारा! सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा ऐलान…

भीमताल। भीमताल और सातताल झील के सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित एक आवश्यक बैठक में भीमताल झील को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए झील के चारों ओर एक समान रंग के बोगनवेलिया फूलों के पौधे लगाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में बताया गया कि एस्टीमेट के अनुसार लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष दिवस निर्धारित किया जाएगा, जिस दिन स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों और आमजन की सहभागिता से वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होमस्टे बना ‘अपराध का अड्डा’, नाबालिगों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया मामला, SSP मंजूनाथ टीसी ने की ये कार्रवाई….

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बोगनवेलिया पौधों के रोपण से भीमताल झील की सुंदरता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और यह स्थल पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होमस्टे बना ‘अपराध का अड्डा’, नाबालिगों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया मामला, SSP मंजूनाथ टीसी ने की ये कार्रवाई….

पौधों की खरीद के लिए प्रशासन द्वारा टेंडर अथवा GEM पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इस संबंध में नगर पालिका भीमताल के अधिशासी अधिकारी (EO) को आवश्यक पत्रावली तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल झील सौंदर्यीकरण हेतु नामित समिति को निर्देशित किया कि झील क्षेत्र की तत्काल रेकी कर कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होमस्टे बना ‘अपराध का अड्डा’, नाबालिगों के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया मामला, SSP मंजूनाथ टीसी ने की ये कार्रवाई….

बैठक में जिला विकास अधिकारी, सहायक परियोजना निदेशक, EO नगर पालिका भीमताल, मुख्य कृषि अधिकारी, मुख्य उद्यान अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें