Ad

बड़ी खबर:- दुनिया पर बड़ा खतरा! ईरान ने जारी की टारगेट लिस्ट, आज से एक्शन शुरू…

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अब सीधे अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी देकर वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने साफ कहा है कि अगर ईरानी नेताओं पर हमले जारी रहे, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा।

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC का आरोप है कि अमेरिकी ICT और AI कंपनियां हमलों को डिजाइन और ट्रैक करने में भूमिका निभा रही हैं। इसी आधार पर इन कंपनियों को अब “वैध लक्ष्य” घोषित किया गया है। संगठन ने इन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों से तत्काल इलाके खाली करने की अपील की है।

IRGC ने चेतावनी दी है कि स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे से हमले शुरू किए जा सकते हैं। इस संभावित कार्रवाई में 18 बड़ी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा, जिनमें Google, Apple, Tesla, Meta और Boeing जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियां शामिल हैं।

इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल दवा कंपनियों जैसे नागरिक ढांचों को निशाना बना रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है। अराघची ने चेतावनी दी कि ईरान की सेना हमलावरों को कड़ा जवाब देगी।

उधर इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में ईरान के विभिन्न हिस्सों में 230 से अधिक हमले किए हैं। इजराइल का कहना है कि यह अभियान ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

वहीं कुवैत ने भी अपने हवाई क्षेत्र में खतरे को लेकर बड़ा दावा किया है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उसने बीते 24 घंटों में ईरान की ओर से आए पांच बैलिस्टिक मिसाइलों और सात ड्रोन को मार गिराया, जो उसके हवाई क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

मौजूदा हालात को देखते हुए मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और दुनिया भर की निगाहें अब इस टकराव पर टिकी हैं।

सम्बंधित खबरें