Ad

मुख्यमंत्री धामी ने 6 बायो शौचालय वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी आवास नगला तराई से छह बायो शौचालय वैन को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत के लिए रवाना किया। यह पहल रेकिट और प्लान इंडिया की ओर से एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

इस पहल का उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के अंतर्गत मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालयों के साथ दो चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी और एडीएम कस्तूभ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें