Ad

जमरानी बहुद्देशीय परियोजना से आई बड़ी अपडेट, टनल-2 का अहम काम पूरा, अब तेज़ी से आगे बढ़ेगा प्रोजेक्ट, देखें रिपोर्ट…

हल्द्वानी। जमरानी बहुद्देशीय परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कठिन पहाड़ी और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बीच डायवर्जन टनल-2 (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबी खुदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फरवरी 2025 में शुरू हुआ यह चुनौतीपूर्ण कार्य तय मानकों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा(नैनीताल): निर्वाचित प्रधान की कुर्सी रद्द, दूसरे नंबर का प्रत्याशी बनेगा नया प्रधान, जाने पूरा मामला

इस उपलब्धि के साथ ही परियोजना के अगले चरण—टनल लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्यों का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। फिलहाल ये कार्य तेज गति से चल रहे हैं, जिससे पूरी परियोजना को जल्द पूरा करने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

बताया जा रहा है कि इस सफलता के पीछे परियोजना अधिकारियों और पूरी टीम का समन्वित प्रयास रहा, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी काम को रुकने नहीं दिया। यह मील का पत्थर क्षेत्र के विकास, सिंचाई सुविधाओं और बेहतर जल प्रबंधन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में CM धामी का बड़ा ऐलान, मां बाल सुंदरी मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, देखें ये खबर

इस मौके पर महाप्रबंधक एम.के. खरे, उप महाप्रबंधक बी.बी. पाण्डे और ललित बिष्ट, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश काण्डपाल, उमेश अग्रवाल समेत Afcons Infrastructure Ltd और पीआईयू जमरानी साइट के सभी फील्ड स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली मुखानी में सीओ अमित कुमार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, शस्त्र ड्रिल से लेकर ऑनलाइन सिस्टम तक कड़ी जांच

👉 क्यों है ये खबर खास?
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आने वाले समय में पूरे क्षेत्र को सिंचाई और पानी की बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

सम्बंधित खबरें