Ad

नैनीताल: खुर्पाताल में आयुक्त दीपक रावत का ताबड़तोड़ एक्शन, स्कूल विवाद सुलझा, अवैध होटलों पर गिरी गाज

सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मंगलवार को खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल परिसर के गेट पर ताला लगाने को लेकर आए प्रकरण के संबंध में भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों एवं विद्यालय के मध्य हो रहे विवाद का समाधान मौके पर किया गया।


क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालय,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,पंचायत घर खुर्पाताल के साथ ही खुर्पाताल में स्थित प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

आयुक्त ने भ्रमण के दौरान विगत जनसुनवाई में प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल के मुख्य गेट पर प्राथमिक विद्यालय की ओर से ताला लगाने को लेकर आ रही समस्या से कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया गया था, जिस पर मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त द्वारा स्वयं विद्यालय में पंहुचकर शिक्षा विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से वार्ता करते हुए समस्या का मौके पर ही निराकरण किया।उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर के गेट पर नया ताला लगाया जाए जिसकी 1-1 चाबियां प्राथमिक विद्यालय , ग्राम पंचायत खुर्पाताल और परिसर के अंतर्गत संचालित उद्यान विभाग, कार्यालय के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार शासकीय कार्यों के संपादन हेतु सभी परिसर के भीतर मैदान का उपयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, इंडेन कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े, आयुक्त ने दर्ज कराई FIR

भ्रमण के दौरान आयुक्त ने खुर्पाताल में स्थित जिला विकास प्राधिकरण की भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया,मौके पर भूमि में काफी मात्रा में कचरा डाला जा रहा है, इस संबंध में आयुक्त ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को दो दिन में कचरा डालने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर संबंधित पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए 5-5 हजार का जुर्माना लगाने की निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अपराध समीक्षा बैठक में ADG वी. मुरुगेशन सख्त—लापरवाही पर सीधे तय होगी जवाबदेही

क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त द्वारा खुर्पाताल झील के एकदम किनारे 30 मीटर परिधि में बनाए गए होटल और भवनों के निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके से ही सचिव जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल को क्षेत्र में जिला प्राधिकरण के तैनात सहायक अभियंता अभिषेक एवं अवर अभियंता बबीता का वेतन रोकने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के साथ ही शीघ्र ही ऐसे होटलों और भवनों के चालान करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में झील से लगी हुई प्राधिकरण की जमीन पर भी होटल व भवनों द्वारा किए गए कब्जे को दो दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर निर्मित भवनों का नक्शा जांच करते हुए चालान की कार्यवाही तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: “कैंची धाम के पास शराब की दुकान खोलने की तैयारी से मचा बवाल! सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को किया सीधा फोन”

भ्रमण के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा पानी की समस्या आयुक्त के समक्ष रखी गई, जिसके समाधान का आश्वासन आयुक्त द्वारा स्थानीय निवासियों को दिया गया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से भी मिले।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी बिष्ट,ग्राम प्रधान हंशी नेगी,,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी पी एल टमटा, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें