Ad

लालकुआँ: चोरगलिया में हेरिटेज कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मुख्य अतिथि दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने बढ़ाया उत्साह

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया स्थित हेरिटेज कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित आर्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह को नजदीक से देखने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय के स्वामी श्री चिंतामणि थूवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व CM तीरथ रावत का बढ़ा सियासी कद, भाजपा ने सौंपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की कमान….

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उनके अनुशासन, आत्मविश्वास और सृजनात्मकता ने उपस्थित जनों को काफी प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

अंत में सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें