Ad

काठगोदाम चौपाटी बवाल पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज — SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश..

फिर बढ़ी मुश्किलें: महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, पति समेत कई लोगों पर FIR


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश — पब्लिक प्लेस पर गुंडागर्दी और धमकी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं


जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना काठगोदाम क्षेत्र के चौपाटी स्थल पर हुई एक घटना को लेकर महिला की तहरीर पर महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा, नीम करौली बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद — उत्तराखंड सरकार और पुलिस व्यवस्था की सराहना, देखें वीडियो


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ज्योति अधिकारी, उनके पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी सहित अन्य लोग चौपाटी पहुंचे और वहां अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेटी को उठाने की धमकी देने और हाथापाई करने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों की समस्याओं पर हुई अहम बैठक, संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने दिया समाधान का भरोसा


मामले की गंभीरता को देखते हुए काठगोदाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस मामले पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने साफ संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, धमकी, हमला और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल की 32 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित, लालकुआं से ये युवा नेता भी शामिल

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें