Ad

‘टटीरी’ गाने पर घिरे रैपर बादशाह, महिला आयोग सख्त — पेश न होने पर गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश, देखें पूरी खबर

हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जरूरत पड़ने पर उनका पासपोर्ट भी जब्त किया जा सकता है, ताकि वह विदेश जाकर जांच से बच न सकें।

दरअसल आयोग ने बादशाह को पूछताछ के लिए समन भेजकर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक में आयोग के सामने पेश होने को कहा था। लेकिन तय समय तक उनके न पहुंचने पर आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि और पुलिस तुरंत कार्रवाई करे और जरूरत पड़ने पर बादशाह को गिरफ्तार भी किया जाए। साथ ही पूरे हरियाणा में यह आदेश भी जारी कर दिया गया है कि जब तक बादशाह आयोग के सामने पेश नहीं होते, तब तक राज्य में उनके किसी भी कार्यक्रम या शो की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर जांच एजेंसियों को यह आशंका होती है कि बादशाह विदेश भाग सकते हैं, तो पुलिस उनका पासपोर्ट भी जब्त कर सकती है। आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और जांच में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

वहीं दूसरी ओर बादशाह के वकील आयोग के सामने पेश हुए थे, लेकिन आयोग की अध्यक्ष ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि समन सीधे बादशाह को भेजा गया है, इसलिए उन्हें खुद आकर अपना पक्ष रखना होगा।

बादशाह के वकील का कहना है कि सिंगर पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांग चुके हैं और उन्होंने साफ किया है कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

इस मामले में शिकायतकर्ता , जो की अध्यक्ष हैं, ने कहा कि अगर बादशाह समय पर आयोग के सामने पेश हो जाते तो यह विवाद बातचीत से सुलझाया जा सकता था। लेकिन उनके नहीं आने के कारण अब कार्रवाई जरूरी हो गई है।

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल हरियाणा पुलिस ने बादशाह के गाने ‘टटीरी’ को लेकर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस में नाचते हुए दिखाया गया है और उसमें कुछ ऐसे इशारे व शब्द हैं जिन्हें आपत्तिजनक माना गया है। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें