Ad

लालकुआं में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, दोस्त गंभीर हालत में ICU में भर्ती…

लालकुआं – बरेली रोड क्षेत्र में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक की पहचान 31 वर्षीय संदीप पंत, पुत्र आचार्य गणेश चंद्र पंत, निवासी अर्जुनपुर हैड़ा गज्जर डी-क्लास, बरेली रोड के रूप में हुई है। संदीप महुआखेड़ा के ग्राम कटैय्या स्थित क्रॉस बॉण्ड प्लाईवुड फैक्ट्री में बॉयलर इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे और फैक्ट्री परिसर में बने क्वार्टर में रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी ने संपत्ति जब्ती तक की दी चेतावनी...


प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप अपने साथी चंदन बिष्ट, मूल निवासी जौलजीबी (जिला पिथौरागढ़) के साथ चाय पीकर बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शिक्षा सुधार की बड़ी पहल, धामी सरकार ने खत्म किया मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक शिक्षा के लिए नया प्राधिकरण गठित, जाने पूरी अपडेट....


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप पंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल चंदन बिष्ट को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले रात करीब 9:30 बजे उनकी बेटे से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके कुछ समय बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दी। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें दीपिका और कोमल हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं पर संकट, बीएलओ मैपिंग अधूरी, नाम कटने का खतरा....


कोतवाली आईटीआई प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हादसे की जांच जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें