प्रशासन और तीन विभागों की टीमों द्वारा चलाए गए, राशन कार्डों के सत्यापन अभियान में, लालकुआं में 19 राशन कार्ड धारक पाए गए अपात्र, देखें रिपोर्ट…

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं न्यूज़- जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रहे लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत के नेतृत्व में गठित जांच टीम में पूर्ति विभाग, नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर 4 में सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें जांच के दौरान 19 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा गठित की गई संयुक्त टीम ने मंगलवार की प्रातः वार्ड नंबर 4 स्थित 178 मकानों में सत्यापन अभियान चलाया, दिन भर राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जांच के दौरान 19 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। जिसकी सूची उप जिलाधिकारी लालकुआं को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

जांच टीम में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, उप राजस्व निरीक्षक पूजा रानी, नगर पंचायत लालकुआं के कर संग्रहकर्ता कृष्णा चौधरी, दिनेश कुमार, पूर्ति सहायक सुनीता भट्ट और अजय कुमार तथा नगर पंचायत लालकुआं के बहुद्देश्यीय कार्मिक विजय कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें