
डीएम की क्यूआरटी अलर्ट 60 गैस एजेंसियों व 78 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं 73 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण। बुधवार को भी अभियान जारी रहा जिसके अंतर्गत 15 गैस एजेसियों एवं 13 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों व 18 गैस डिलीवरी वाहनों का किया गया निरीक्षण।
एलपीजी गैस कालाबाजारी पर अभी तक 04 मुकदमे दर्ज; 12 घरेलू व 28 व्यवसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर जब्त तथा 01 पिक वाहन जब्त।
एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में निरंतर छापेमारी की कार्रवाई जिले में गतिमान है।
*नैनीताल, 01 अप्रैल, 2026 (सूवि)*।
जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा निरंतर सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद में स्थापित गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 31 मार्च को जनपद में 8391 घरेलू एवं 487 व्यवसायिक सिलेण्डर प्राप्त हुए और 7648 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 587 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। *घरेलू गैस सिलेंडर का 6729 तथा व्यवसायिक का 1980 का स्टॉक जनपद में उपलब्ध है।*
जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के तहत अब तक जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी से संबंधित 04 मुकदमे दर्ज; 12 घरेलू व 28 व्यवसायिक तथा 22 छोटे सिलेंडर जब्त तथा 01 पिकअप वाहन जब्त किये गये है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित टोल फ्री न0 1077, फोन न0 05942-231179, 05942-231178 और व्हाट्सएप न0 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मोबाईल के माध्यम से कुल 53 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया है। जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के प्रबन्धक को अवगत कराते हूए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान किया गया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार राज्य एवं कुमायूॅ मण्डल स्तर के आईओसीएल,बीपीसीएल तथा एचपीसीएल तेल कम्पनियों के अधिकारियों एवं महाप्रबन्धक, कुमायूॅ मण्डल विकास निगम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गैस सिलेंडर की उपल्बधता एवं अन्य किसी प्रकार की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।










