Ad

लालकुआँ: आँचल दुग्ध संघ में विदाई समारोह, मुकेश बोरा ने नंदन गिरी गोस्वामी की सेवाओं को बताया अमूल्य

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के उपार्जन अनुभाग में कार्यरत क्षेत्र पर्यवेक्षक नंदन गिरी गोस्वामी के 22 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रशासनिक भवन परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नंदन गिरी गोस्वामी ने वर्ष 2004 से अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं और पूरे कार्यकाल में ईमानदारी, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने उपार्जन अनुभाग में रहते हुए दुग्ध समितियों, दुग्ध उत्पादकों और संस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। उनका सरल स्वभाव, कर्मठता और व्यवहार कुशलता उन्हें सभी के बीच सम्मान का पात्र बनाती रही।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

उन्होंने कहा कि गोस्वामी ने संस्था की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखते हुए समर्पण के साथ कार्य किया। उनका सेवाभाव और अनुशासित कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर मुकेश बोरा ने नंदन गिरी गोस्वामी को शॉल ओढ़ाकर, फूलमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

समारोह में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी गोस्वामी के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से संस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

अपने संबोधन में नंदन गिरी गोस्वामी ने आँचल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां हमेशा सहयोग, सम्मान और अपनापन मिला, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, रश्मि धामी, पूरन चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश चंद्र, खलील अहमद, विजय चौहान समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें