Ad

रामनगर (नैनीताल) पुलिस को दे रहा था चकमा, फिर SSP नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने……

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस का एक्शन

हत्या के प्रयास में 02 साल से फरार चल रहा शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  “एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ का ताबड़तोड़ एक्शन, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करने वाला आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार.....

घटना का विवरण
थाना रामनगर में दिनांक 27.09.2024 को पंजीकृत FIR No. 289/2024, धारा 109/351(2)/352 BNS से संबंधित मामले में अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं।

गिरफ्तारी का विवरण
श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में मुखबिर द्वारा प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर, थाना रामनगर पुलिस व SOG की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतावनी तिराहा (टेड़ा गाँव रोड) से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले— आध्यात्मिक चेतना से ही मिलेगा जीवन का सच्चा मार्ग

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर पुत्र सुनील बिष्ट मूल निवासी: ग्राम मीरापुर पहाड़ियों वाला, पो. कल्लूवाला, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर (उ.प्र.) हाल निवासी: c/o कृपाल सिंह रावत, ग्राम टेड़ा रोड, रामनगर।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चार पुलिस कर्मी हुए सेवानी व्रत, SP हल्द्वानी ने दी भावुक विदाई”

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम (रामनगर):

▫️व.उ.नि. महेन्द्र प्रसाद (थाना रामनगर)
▫️उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
▫️कानि. भूपेन्द्र सिंह
▫️का. कुंदन कठैत (SOG)
▫️का. त्रिलोक सिंह (SOG)

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

सम्बंधित खबरें