Ad

लालकुआं में गूंजेगा शिवमय माहौल! 7 से 11 अप्रैल तक भव्य 5 दिवसीय शिव कथा

लालकुआं में आस्था का बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जहां दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा 7 से 11 अप्रैल तक 5 दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। अंबेडकर पार्क, वार्ड नंबर-1 में होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले— आध्यात्मिक चेतना से ही मिलेगा जीवन का सच्चा मार्ग

प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा, जिसमें व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती जी अपने मधुर प्रवचनों से भगवान शिव की महिमा का वर्णन करेंगी।

🙏 पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आध्यात्मिक दिशा मिलती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चार पुलिस कर्मी हुए सेवानी व्रत, SP हल्द्वानी ने दी भावुक विदाई”

आयोजकों द्वारा इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

मौका न चूकें, आइए और शिव भक्ति में लीन होकर इस दिव्य कथा का हिस्सा बनें!

सम्बंधित खबरें