
लालकुआं (नैनीताल)। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान की गिरफ्तारी के विरोध में लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उदयभान की गिरफ्तारी पक्षपातपूर्ण और अवैध है तथा यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री शाहिद सिद्दीकी, युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूरज राय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रमोद कलोनी, हरीश बिसौति, कुन्दन मेहता, नरेश चौधरी, बीना जोशी, शेखर जोशी, मोहन कुड़ाई ,उमेश सुयाल, खेमानंद दुम्का, गोविंद सिंह दानू, माया देवी, भगवत शरण, राजेंद्र खनवाल, विनय रजवार, नरेश चंद्र, हाजी अयूब अली, आजम खाँ, मोहसिन अली सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











