उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत….

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी न्यूज़– जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बड़कोट तहसील से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डामटा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Oplus_131072

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चौकी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बड़कोट से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और नौगांव से फायर सर्विस की टीम भी मौके पर बुलाई गई। संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार तक पहुंचकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- कैंट विधानसभा को धामी की बड़ी सौगात, 48.44 करोड़ की 23 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास...

मृतकों की पहचान तुषार सिंह (25) पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का विकास पर बड़ा फोकस, तीन जिलों को मिले ₹5.19 करोड़ से अधिक

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण कार खाई में जा गिरी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने SSP कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस विधायक हरीश धामी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग, देखें वीडियो...

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें