Ad

उत्तराखंड में यहाँ दिल दहला देने वाली घटना, 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

खटीमा (ऊधम सिंह नगर): भूड़ महोलिया इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 29 वर्षीय युवक ने घर के भीतर आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार भूड़ महोलिया निवासी 29 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बहादुर सिंह सोमवार को अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान वह घर के शौचालय में गया और कुछ देर बाद लहूलुहान अवस्था में बाहर निकल आया। गले से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर जताया विरोध...

दीपक के बड़े भाई कमल सिंह ने तत्काल कपड़े से खून रोकने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। किसी ने घटना की सूचना आपातकालीन सेवा 112 और 108 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई किशोर पंत और एसआई भूपेंद्र रंसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 108 एंबुलेंस कर्मियों ने युवक की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने SPA पेयजल योजना का किया भूमि पूजन, देखें पूरी खबर....

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहाँ बड़ा खतरा टला , चलती बस के ब्रेक फेल, ड्राइवर की समझदारी से सुरक्षित बचे यात्री, जाने पूरा मामला....

परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने घर की छत से कूदने का प्रयास भी किया था, लेकिन परिवार ने उसे रोक लिया था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें