Ad

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट, किया गया रूट डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान, वरना फंस सकते हैं रास्ते में!

नैनीताल पुलिस ने 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती और वैसाखी अवकाश के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भारी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। अगर आप इस दिन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है—

👉 भारी वाहनों के लिए बड़ा बदलाव
अल्मोड़ा/रानीखेत से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग से भेजा जाएगा, ताकि कैंची–भवाली मार्ग पर दबाव कम रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग:- बहुचर्चित बनभूलपुरा में पीएम आवास प्रकिया मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखें ये रिपोर्ट:-"

👉 हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले वाहन
जरूरी सेवा वाले भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे, लेकिन अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक के अनुसार भवाली मस्जिद तिराहा से पहले रोका जा सकता है या वैकल्पिक मार्गों (रामगढ़/खुटानी) से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावुक पल, पदोन्नत अधिकारियों की विदाई में गूंजे सम्मान के शब्द, SSP ने कही दिल छू लेने वाली बात, देखें..

पर्यटकों के लिए पार्किंग और शटल सेवा

  • भीमताल होकर कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों को विकास भवन पार्किंग में वाहन खड़ा करना होगा।
  • यहां से शटल सेवा के जरिए कैंची धाम भेजा जाएगा।

नैनीताल–गेटिया रूट से आने वालों के लिए व्यवस्था

  • ऐसे पर्यटकों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में वाहन पार्क करना होगा।
  • वहां से भी शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन: 3 दिन में डीपीआर, जलभराव खत्म करने को डीएम के सख्त निर्देश

पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि भीड़ और असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान का पालन करें और उसी अनुसार यात्रा करें।

अगर आप 14 अप्रैल को कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो बिना इस प्लान को समझे निकलना भारी पड़ सकता है।

सम्बंधित खबरें