हल्द्वानी: (दुःखद हादसा) तेज बारिश के चलते नहर में बही कार,एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत, तीन लोग घायल……

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के आर्थिक रूपांतरण पर ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन...

शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी,जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में चाक-चौबंद ट्रैफिक प्लान, ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर...

ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस,पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं।शहरवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।

बताया जा रहा है कि कार हादसे में मरने वाले सभी लोग उधम सिंह नगर के किच्छा बरा के रहने वाले थे। जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष और एक-चार दिन का बच्चा है। बताया जा रहा है कि महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी, जहां परिवार वाले चार दिन के मासूम को अपने घर ले जा रहे थे, इस दौरान फायर स्टेशन मोड़ के पास यह हादसा हो गया और कार नहर में गिर गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में चाक-चौबंद ट्रैफिक प्लान, ग्राउंड जीरो पर उतरे अफसर...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें