सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में वीडियो कॉल के माध्यम से इन जरूरी समस्याओं के समाधान हेतु ढाई लाख एवं 1 लाख रुपए किये स्वीकृत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना के चलते लालकुआं स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल की रसोईघर की जर्जर स्थिति की जानकारी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से विस्तृत जानकारी उन्हें दी,

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....

इसके बाद सांसद अजय भट्ट ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही गंभीरता दिखाते हुए 2.5 लाख रुपये नए रसोईघर के निर्माण के लिए स्वीकृत किए। साथ ही पास के प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर की सुविधा नहीं थी। इसे देखते हुए सांसद भट्ट ने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए 1 लाख रुपये की सहायता से नया कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

सांसद अजय भट्ट की इस पहल से स्कूल प्रबंधन, बच्चों और अभिभावकों में हर्ष की लहर है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि सांसद अजय भट्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि वे सिर्फ नेता नहीं, बल्कि समाज के सच्चे सेवक हैं, जिनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष लालचंद सिंह, नारायण बिष्ट, संजीव शर्मा, प्रधानाचार्य आशा बिष्ट, आशा दर्मवाल, राजेंद्र सिंह पांडियार, दान सिंह मेहरा सुमित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें