Ad

उत्तराखण्ड में यहाँ बड़ा खतरा टला , चलती बस के ब्रेक फेल, ड्राइवर की समझदारी से सुरक्षित बचे यात्री, जाने पूरा मामला….

टिहरी गढ़वाल न्यूज़– तोता घाटी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रही एक यात्री बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। पहाड़ी और घुमावदार मार्ग होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी, लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते बस को सुरक्षित नियंत्रित कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही तोता घाटी के तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक को ब्रेक सिस्टम में खराबी का आभास हुआ। सामने ढलान और घुमावदार रास्ता होने से खतरा बढ़ गया था। ऐसे में चालक ने घबराने के बजाय समझदारी का परिचय देते हुए बस की गति को नियंत्रित किया और वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम धामी ने SPA पेयजल योजना का किया भूमि पूजन, देखें पूरी खबर....

बस रुकते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने अत्यंत धैर्य और साहस के साथ स्थिति को संभाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सख्त: थाना प्रभारियों को लगाई फटकार, होली-रमजान पर विशेष सुरक्षा प्लान और ‘काम नहीं तो दाम नहीं’ का स्पष्ट संदेश, देखें पूरी रिपोर्ट....

घटना के बाद बस में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की व्यवस्था की गई। वहीं, यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने चालक की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 85 करोड़ के अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता देख निदेशक अशोक कुमार जोशी संतुष्ट....

तोता घाटी क्षेत्र पहाड़ी और जोखिम भरा मार्ग माना जाता है, जहां अक्सर तकनीकी खराबी या लापरवाही बड़े हादसों का कारण बन सकती है। ऐसे में समय रहते लिए गए निर्णय ने एक संभावित दुर्घटना को टाल दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें