
हल्दूचौड। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड एवं के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का सफल संचालन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल द्वारा किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में तथा की विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच की गई, इसके बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में विश्वविद्यालय समुदाय ने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया और 100 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को दोनों स्वास्थ्य संस्थानों को समर्पित किया गया, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। पूरी रक्तदान प्रक्रिया को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम. सी. लोहानी ने कहा कि रक्तदान वास्तव में महादान है। यह केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और समाजोपयोगी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सा टीमों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह रक्तदान शिविर समाज के प्रति युवा शक्ति की सकारात्मक सोच, सेवा भावना और जिम्मेदार नागरिकता का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।











