Ad

उत्तराखण्ड में यहाँ घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर हुई मौत, SDRF ने दुर्गम क्षेत्र से किया रेसक्यू…

रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां जंगल में घास काटने गई 40 वर्षीय महिला की खड़ी पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। हादसा अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में हुआ, जिस कारण SDRF टीम को शव तक पहुंचने के लिए मंदाकिनी नदी पार कर करीब दो किलोमीटर की खड़ी और कठिन चढ़ाई करनी पड़ी।


जानकारी के अनुसार, कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्र के रामपुर न्यालसू गांव निवासी गीता देवी (40), पत्नी गजपाल सिंह, मंगलवार को पास के जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाईनुमा पहाड़ी से नीचे जा गिरीं। गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने SDRF को अवगत कराया। SDRF पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम पहले सड़क मार्ग से रामपुर गांव पहुंची, इसके बाद मंदाकिनी नदी को पैदल पार कर करीब दो किलोमीटर की अत्यंत खड़ी और दुर्गम पहाड़ी चढ़ाई करते हुए घटनास्थल तक पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

मौके पर पहुंचने पर SDRF टीम ने महिला को मृत अवस्था में पाया। रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से तीव्र ढाल वाले पहाड़ी क्षेत्र से शव को लगभग तीन किलोमीटर पैदल नीचे लाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतका के गांव रामपुर न्यालसू में शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें