Ad

गौला नदी में अवैध खनन पर शिकंजा, एसडीओ अनिल कुमार जोशी की छापेमारी में वाहन सीज, देखें पूरी रिपोर्ट..

लालकुआं। गौला नदी से निकलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और अवैध खनन की शिकायतों पर एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी एक्शन में आ गए। उन्होंने देवरामपुर खनन गेट पर औचक छापेमारी करते हुए अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया और अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत उपप्रभागीय वनाधिकारी (गौला) अनिल कुमार जोशी द्वारा गौला रेंज के देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेंद्र सिंह कोश्यारी पहुंचे लोहाघाट, BJYM कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा

अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। जांच में वाहन के पास वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर ट्रैक्टर पंजीकरण संख्या यूके-04 एआर-6122 को वन विभाग की अभिरक्षा में ले लिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन पाए जाने पर वाहन को सीज करते हुए भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: गरीब परिवारों के बच्चों को ग्राफिक एरा का सहारा, चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने प्रेस वार्ता कर दी अहम जानकारी....

एसडीओ गौला अनिल कुमार जोशी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान जारी रखे जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अवैध खनन या अवैध खनिज परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुग्ध संघ का सम्मान समारोह, महिला दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित; बाघ हमले के पीड़ित परिवारों को 21-21 हजार की सहायता

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी एसओजी नवीन सिंह रैकवाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, वन दरोगा प्रकाश चंद्र तिवारी, चंदन बेदी सहित अन्य वनकर्मी भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें