सराहनीय सेवा के लिए आई.जी. कुमाऊं को मिला महामहिम राष्ट्रपति का पदक

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती रैतिक परेड के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा भव्य समारोह में पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं रेंज) श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, अनुकरणीय कार्यशैली और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के प्रति दिया गया है।

इस अवसर पर सम्पूर्ण कुमाऊं पुलिस परिवार ने गर्व और हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

यह सम्मान न केवल श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल जी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

सम्बंधित खबरें