Ad

हल्द्वानी न्यूज:- आबकारी विभाग की दबिश, छत पर छिपा शराब तस्कर गिरफ्तार…

हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फूलचौड़ के निकट स्थित एक दुकान में दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- तपती धूप और भारी बारिश में भी नहीं थमे बिंदुखत्ता के कदम, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर घर-घर पहुंचा आंदोलन….


दबिश के दौरान अभियुक्त लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया। आबकारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तलाशी अभियान चलाया और छत पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 23 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड बरामद किए गए। बरामद शराब को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिसॉर्ट में सजी हरियाली तीज की महफिल, सोना बनीं तीज क्वीन


आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी और महेश चंद्र लोहनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- AC ठीक करते पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी भी बनी काल का ग्रास.....

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें