Ad

जमरानी परियोजना कार्य के चलते काठगोदाम-हल्द्वानी में 1–2 अप्रैल को ट्रैफिक डायवर्जन, इन रूटों से होकर गुजरेंगे वाहन

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 01/02.04.2026 को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर पुनर्निर्माण एवं वृक्ष पातन कार्य के दौरान काठगोदाम क्षेत्र का यातायात डाइवर्जन प्लान निम्न प्रकार रहेगा

नोट- यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 01/02.04.2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गैस की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, इंडेन कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े, आयुक्त ने दर्ज कराई FIR

◼️ काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली मुखानी में सीओ अमित कुमार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, शस्त्र ड्रिल से लेकर ऑनलाइन सिस्टम तक कड़ी जांच

◼️ शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कैल्टेक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशे पर मुखानी पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

समस्त वाहन चालक/ आम जनमानस से अनुरोध है की उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए शहर हल्द्वानी के डाइवर्जन प्लान का अनुसरण कर ही अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।

सम्बंधित खबरें