Ad

नैनीताल: कैंची मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हेल्पलाइन नंबर भी जारी देखें रिपोर्ट…

हल्द्वानी: दिनांक 15 जून को होने वाले धार्मिक आयोजन के दृष्टिगत, श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 से अधिक पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पारंपरिक हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधारोपण, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप जिलाधिकारी कैंचीधाम तुषार सैनी द्वारा अवगत कराया गया है कि इन पार्किंग स्थलों को इस प्रकार से चिन्हित किया गया है कि हर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को नजदीकी पार्किंग सुविधा मिल सके। इस योजना का उद्देश्य यातायात जाम से बचाव करना तथा श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ/बिंदुखत्ता:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने हरेला पर्व पर दिया हरियाली का संदेश, बिंदुखत्ता में पौधरोपण कर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में की पूजा-अर्चना

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:
हेल्पलाइन नंबर 1- (07302532213)
हेल्पलाइन नंबर 2- (05942-245543)
उक्त हेल्पलाइन नंबरों पर श्रद्धालु किसी भी समय संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध करते हैं कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग प्रदान करें ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई...देखें वीडियो...
Ad

सम्बंधित खबरें