नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में सुप्रसिद्ध गायक ने पहुंचकर श्रद्धा भाव से बाबा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यहां पहुंचकर मंदिर में दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल स्थित तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या यातायात समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है।

गायक विशाल मिश्रा ने कहा कि के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने यहां तैनात पुलिस कर्मियों के अनुशासित और सहयोगात्मक व्यवहार की भी प्रशंसा की।

इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपना लोकप्रिय गीत “संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं…” की कुछ पंक्तियां गाकर सभी का मनोबल भी बढ़ाया, जिससे वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए।
गायक विशाल मिश्रा ने कहा कि नैनीताल की खूबसूरत वादियां, शांत वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे एक बार कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन जरूर करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।











