
नैनीताल। युवाओं और युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, नैनीताल द्वारा 35 दिनों का ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हल्द्वानी के गौलापार स्थित कुंवरपुर क्षेत्र में हीरा कुंवर स्कूल के पीछे संचालित किया जाएगा। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
यह प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क और आवासीय होगा, जिसमें प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न स्वरोजगार और ऋण योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में उपस्थित होना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546 और 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।










