Ad

हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने खेत में पहुंचकर किया क्रॉप कटिंग प्रयोग, किसानों को दिया फसल बीमा का संदेश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में रबी फसल के अंतर्गत क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं खेत में पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसान नागेंद्र सिंह पुत्र गोपाल सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लॉट पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग कराया। उन्होंने मौके पर किसानों से संवाद कर उनकी फसलों और उत्पादन के बारे में जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

उन्होंने किसानों को फसल क्षति से होने वाले नुकसान से बचने के लिए फसल बीमा कराने की सलाह दी और कहा कि क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन और उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

डीएम ने स्पष्ट किया कि क्रॉप कटिंग कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन के वैज्ञानिक और वास्तविक आकलन का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे प्रति हेक्टेयर उपज का सटीक आंकलन होता है, जो समर्थन मूल्य निर्धारण, सरकारी खरीद और विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में सहायक होता है। साथ ही यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा दावा दिलाने का आधार भी बनती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह डांगी, मीना नेगी तथा बीमा कंपनी के एजेंट हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें