Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित ढाबे में आबकारी विभाग का छापा, इतनी अवैध शराब हुई बरामद

हल्द्वानी: बरेली रोड के ढाबे पर आबकारी का बड़ा छापा, 109 पव्वे देसी-विदेशी शराब व बियर बरामद, आरोपी फिर गिरफ्तार

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 109 पव्वे देसी और विदेशी शराब के साथ बियर बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध मदिरा की शिकायतों के आधार पर शनिवार को सघन चेकिंग एवं दबिश अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर गहन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

कार्रवाई के दौरान ढाबे से अवैध शराब बरामद होने पर अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पूर्व में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

इस अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें