
लालकुआँ । सेंचुरी पल्प एंड पेपर में 55वें सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को एक विशाल और प्रेरणादायक सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान कारखाने के अधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
रैली के दौरान सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए कर्मचारियों को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर सुरक्षा मानकों का पालन करें तो “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रणव शर्मा ने कारखाने में सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के सख्ती से पालन पर जोर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर मौजूद सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने सुरक्षा और संरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। सेंचुरी पल्प एंड पेपर की यह पहल न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि उद्योग में सुरक्षा संस्कृति को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।











