लक्सर-रायसी मार्ग पर हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की के लक्सर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आस्था का सैलाब, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, SSP मंजूनाथ के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा.....

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़ंजाकुतुबपुर निवासी सुमित (24) शुक्रवार की सुबह घर से किसी काम से लक्सर जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर-रायसी मार्ग पर कुछ दूर पहुंचा तो एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

लोगों को आता देख चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। साथ ही लक्सर-रायसी मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और सड़क से हटे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें