
हल्द्वानी:– एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होम/स्पॉट डिलीवरी सुनिश्चित करवाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सभी उपजिलाधिकारियों गैस एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पूर्ति अधिकारी एवं निरीक्षकों का त्वरित प्रतिक्रिया दल (7) का गठन किया गया है। क्यूआरटी द्वारा सभी गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए आपूर्ति करायी गयी।

जिला प्रशासन, नैनीताल द्वारा प्रसारित टोल फ्री नम्बर 1077, लैस लाईन नम्बर 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 27208054 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल की मोबाइल नंबर के माध्यम से गुरुवार को कुल 49 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के सबंध में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के संचालकों को अपगत कराते हुए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान कराया गया।
जनपद नैनीताल में स्थापित गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.04.2026 को जनपद में 6662 घरेलू एवं 1326 व्यावसाविक सिलेण्डर प्राप्त हुए है और 6365 उपभोक्ताओं को घरेलू राया 841 उपभोगताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
घरेलू गैस का 7041 तथा व्यावनतविक का 2462 गैस सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है।
जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा गठित क्यू आर टी द्वारा द्वारा आतिथि तक 71 गैस एजेंसियों 90 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं 85 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को 11 गैस एजेंसियों एवं 12 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व 12 गैश डिलीवरी वाहनों का निरीक्षण किया गया है।
विगत 24 घंटे में जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित Whatsapp ग्रुप पर इंडेन गैस से सम्बन्धित कुल 44 उपभोक्ताओं द्वारा अपने एलपीजी बुकिंग से सम्बन्धित विवरण प्रेषित करते हुए बुकिंग उपरान्त धनराशि भुगतान किये जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं होने का उल्लेख किया गया।
उक्त प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल, सेल्स अधिकारी इंडेन तथा जनपद नैनीताल के सभी इंडेन गैस एजेन्सी के प्रबन्धकों एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नैनीताल का Whatsapp ग्रुप बनाते हुए ग्रुप के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया तथा उस पर निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।
महाप्रबन्धक, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लिए के स्तर से जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण कुमाऊँ हेतु गैस आपूर्ति देखने के लिए उत्तरदायी अधिकारी को सरस मार्केट, हल्द्वानी में बैठाकर वितरण हेतु उपभोक्ताओं के नाम वाली पर्ची के साथ वाहन प्रेषित कराये जाने की व्यवस्था बनायी गयी है, जिससे कि पहले बुकिंग एवं भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से गैस प्राप्त हो सकें।
इंडेन गैस सर्विस द्वारा दिनांक 03.04.2026 से “First In-First Out” की नीति को अपनाते हुए बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध रूप से गैस वितरण की प्रक्रिया अपनाने पर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त संबंध में समस्त नागरिकों से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी, डायवर्जन, रिफिलिंग सम्बन्धी शिकायतों तथा अपनी समस्याओं की उपरोक्तानुसार वर्णित दूरभाष नम्बर एवं Whatsapp पर सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।










