Ad

लालकुआँ ब्रेकिंग: “मॉर्निंग वॉक बना आखिरी सफर, 70 वर्षीय बुजुर्ग का 5 दिन बाद मिला शव, देखें रिपोर्ट

लालकुआं। नगर से लापता हुए बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-2 गांधीनगर निवासी 70 वर्षीय तुलसी राम बीते 27 मार्च की सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले— आध्यात्मिक चेतना से ही मिलेगा जीवन का सच्चा मार्ग

गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने वन विकास निगम के डिपो संख्या-4 के पीछे जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो शव की पहचान लापता बुजुर्ग तुलसी राम के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा एक्शन, LPG कालाबाजारी पर QRT की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 मुकदमे दर्ज—सिलेंडर और वाहन जब्त

बताया जा रहा है कि शव लगभग दो दिन पुराना है। मृतक के पुत्र त्रिलोक आर्य, जो स्टेशन तिराहे पर स्थित ‘जायका रेस्टोरेंट’ का संचालन करते हैं, को जैसे ही पिता की मौत की सूचना मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आँचल दुग्ध संघ ने 20 लाभार्थियों को बांटे ₹2.98 लाख के सहायता चैक, संकट में बने सहारा

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकल पाए और संभवतः भूख-प्यास के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित खबरें