लालकुआं- यहाँ घर में शॉर्ट सर्किट से लगी में भीषड़ आग, लाखों का समान व नकदी जल कर हुई खाक….. देखें वीडियो…..

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। बिंदुखत्ता के पश्चिमी राजीवनगर घोड़ानाला क्षेत्र में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आगे के चलते सब्जी का ठेला लगाने वाले व्यापारी का घर जलकर भस्म हो गया, जिसमें डेढ़ लाख रुपए की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर भस्म हो गया। उक्त अग्निकांड से परिवार पूरी तरह खुले आसमान के नीचे रहने को विवस हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....


यहां पश्चिमी राजीवनगर घोड़ा नाला में शॉर्ट सर्किट से सब्जी का ठेला लगाने वाले बाबूराम के मकान में रविवार की शाम लगभग 5 बजे आग लग गई, जिस समय आग लगी उस समय घर का कोई भी परिजन वहां मौजूद नहीं था, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जब तक आसपास के क्षेत्रवासी आग बुझाते तब तक पूरा घर जलकर भस्म हो चुका था, जिसमें डेढ़ लाख की नकदी और हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने दो दिन पूर्व बैंक से डेढ़ लाख रूपया निकाला था, उन्होंने जमीन खरीदनी हैं, जिसका सोमवार को बयाना देना था, परंतु इससे पूर्व ही उक्त डबल बेड के अंदर रखा पैसा जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सैलानियों का सैलाब, कैंची धाम में आस्था का ज्वार, ट्रैफिक संभालने सड़कों पर उतरे SSP मंजूनाथ टीसी, आज शाम से वन-वे, रविवार को छह घंटे रहेगा यातायात नियंत्रण, देखें पूरी अपडेट....

इधर लालकुआं तहसील के हल्का पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव ने मौके पर जाकर जांच की तथा पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
फोटो परिचय- आग लगने से जल कर भस्म हुए घर का दृश्य

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....
Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें