Ad

नैनीताल: “कैंची धाम के पास शराब की दुकान खोलने की तैयारी से मचा बवाल! सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को किया सीधा फोन”

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता करते हुए और पत्र लिखकर रतिघाट, मंगोली और बजून में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान को बंद किए जाने की मांग उठाई है।

सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद नैनीताल के ग्राम एवं पोस्ट रातीघाट, मंगोली और बजून में शराब की दुकान खोलने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जिसका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  “चम्पावत में विकास की बौछार: CM धामी ने एक साथ 17 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, 100 फीट तिरंगे से बढ़ाया गौरव”

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र एक प्रमुख ग्रामीण बाजार है, जहां आसपास के गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आते हैं। साथ ही यहां प्राथमिक विद्यालयों के अलावा शहीद संजय बिष्ट के नाम से राजकीय इंटर कॉलेज भी स्थित है। ऐसे में इस स्थान पर मदिरा की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: खुर्पाताल में आयुक्त दीपक रावत का ताबड़तोड़ एक्शन, स्कूल विवाद सुलझा, अवैध होटलों पर गिरी गाज

भट्ट ने यह भी चिंता जताई कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, विश्व प्रसिद्ध भी इस क्षेत्र से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे धार्मिक क्षेत्र के समीप शराब की दुकान खोले जाने को उन्होंने जनभावनाओं के विपरीत बताया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया (लालकुआँ): दीपेंद्र कोश्यारी के प्रयासों से बदली चोरगलिया स्कूल की तस्वीर, CSR फंड से छात्रों को मिली आधुनिक सुविधाएं और संसाधन

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी नैनीताल से भी वार्ता कर जनहित, सामाजिक मर्यादा और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की है।

सम्बंधित खबरें