Ad

हल्द्वानी/काठगोदाम:-चित्रशिला घाट पर चला मेगा स्वच्छता अभियान, 5 टन कचरा हटाकर दिया गंगा संरक्षण का संदेश

नैनीताल। जिला गंगा समिति, नैनीताल के नेतृत्व में सोमवार को काठगोदाम स्थित चित्रशिला घाट पर विशाल स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में गौला रेंज, तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम 16 से 31 मार्च तक चल रहे “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें लोगों को जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड चली गोलियां…..

अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने घाट क्षेत्र में सघन सफाई करते हुए करीब 5 टन ठोस कचरा एकत्रित किया। नगर निगम द्वारा इस कचरे को पर्यावरणीय मानकों के तहत निस्तारण के लिए ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा गया। साथ ही लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और “Reduce, Reuse, Recycle” की जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने किया स्वागत द्वारों का लोकार्पण, तिरंगा लाइटों का भी हुआ शुभारंभ, चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी भी रहे मौजूद.....

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को “गंगा स्वच्छता शपथ” भी दिलाई गई, जिसमें गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आईटीसी पेपर मिल में शान से लहराया तिरंगा, यूनिट हेड प्रणव शर्मा बोले—सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत....

करीब 150 लोगों की सहभागिता वाले इस अभियान ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को मजबूत किया जा सकता है। यह पहल न केवल गंगा की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें