Ad

नैनीताल: SSP मंजूनाथ टीसी के सख्त तेवरों से मचा हड़कंप, “ऑपरेशन प्रहार” में जिलेभर में ताबड़तोड़ चेकिंग, होटल-ढाबों से बॉर्डर तक पुलिस का बड़ा एक्शन

नैनीताल। जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक सघन अभियान चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में पूरे जनपद की पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ ब्रेकिंग: “मॉर्निंग वॉक बना आखिरी सफर, 70 वर्षीय बुजुर्ग का 5 दिन बाद मिला शव, देखें रिपोर्ट

अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चेकिंग और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की जांच, रैश ड्राइविंग पर नियंत्रण, बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध शराब और हथियारों की धरपकड़ तथा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी लगातार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम पर तमंचे संग रील बनाकर दहशत फैलाना पड़ा भारी, SSP के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो...

अभियान के तहत प्रमुख कार्यवाही

  • जनपद के कुल 52 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • 45 बार, होटल एवं रेस्टोरेंट्स का निरीक्षण किया गया।
  • 65 बॉर्डर एवं बैरियर पॉइंट्स पर विशेष चेकिंग की गई।
  • 84 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
  • मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 08 चालान किए गए एवं 02 वाहन सीज किए गए।
  • पुलिस एक्ट के तहत 24 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में गूंजेगा शिवमय माहौल! 7 से 11 अप्रैल तक भव्य 5 दिवसीय शिव कथा

पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

सम्बंधित खबरें