उत्तराखंड: यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, शादी में जा रही कार गिरी खाई में, एक बच्चे की मौत, बाकी हुए घायल…..जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह वाहन बीरोंखाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग दिल्ली से रसिया महादेव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। जहां दिल्ली से रसिया महादेव जा रहा वाहन बीरोंखाल के पास 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, वाहन में 8 लोग सवार थे। जिसमें 12 वर्षीय अभी गुसाईं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर हालत होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में सवार सभी लोग आपसी रिश्तेदार हैं।इनमें से कुछ लोग रसिया महादेव के मूल निवासी हैं। जबकि अन्य रुद्रपुर और दिल्ली से आए थे. सभी रसिया महादेव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वहीं, रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने बताया कि हमारे द्वारा सभी घायलों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है. जिनकी स्थिति गंभीर है, उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है, अन्य अस्पतालों से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है. ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

रुचि (36 वर्ष),अंशिका (21 वर्ष),मीनाक्षी (35 वर्ष),सृष्टि (13 वर्ष),रुही (6 वर्ष),देवांश (4 वर्ष),आशीष गुसाईं (37 वर्ष

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, लालकुआं में 6 अक्टूबर को लगेगा स्वरोजगार जागरूकता शिविर, युवाओं-महिलाओं और व्यापारियों को मिलेंगी योजनाओं की पूरी जानकारी.....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें