
लालकुआं में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित भगवान शिव कथा के पांचवें दिन धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भंडारे से पूर्व विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर कथा व्यास साध्वी सुश्री सोमा भारती ने भगवान शिव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “शिव” का अर्थ ही कल्याण होता है और वे सदैव अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। उन्होंने बताया कि श्री शिव कथा भगवान शिव की दिव्य लीलाओं और उनके महात्म्य से परिपूर्ण है, जिसमें ज्ञान का अथाह भंडार समाहित है।
कथा के दौरान मधुर भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम का समापन महा आरती के साथ हुआ, जिसके बाद प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस मौके पर कथा के आयोजक पूर्व चेयरमैन पवन कुमार चौहान, समाजसेवी राजकुमार सेतिया, रामपाल शर्मा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की नवजोत भारती, अनीता भारती, रितु भारती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, वरिष्ठ समाजसेवी इंद्र जैन, नरेश चौधरी, रामपाल शर्मा बॉबी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।










