हल्द्वानी निवासी नन्हे खिलाड़ी ने इस खेल में दिखाया दम, महज 7 वर्ष में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, देवभूमि का भी बढ़ाया मान, देखें रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

खबर: हल्द्वानी (उत्तराखंड) से एक बार फिर प्रतिभा की चमक देशभर में दिखाई दी है। नन्हे शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने अपनी असाधारण उपलब्धि से प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। तेजस का नाम अब आधिकारिक रूप से Limca Book of Records में दर्ज हो गया है।

तेजस तिवारी ने जून 2023 में मात्र 5 वर्ष, 5 महीने और 7 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के FIDE-रेटेड शतरंज खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था। इस अद्भुत उपलब्धि के लिए Limca Book of Records ने जून 2024 में प्रमाणपत्र जारी किया, जो उन्हें अप्रैल 2026 में प्राप्त हुआ। अब इस रिकॉर्ड को आधिकारिक मान्यता मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी यातायात के बीच नैनीताल में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने संभाली ट्रैफिक की कमान.....

महज साढ़े तीन साल की उम्र में शतरंज की बिसात पर कदम रखने वाले तेजस ने बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी चालों में परिपक्वता और खेल के प्रति समर्पण उन्हें खास बनाता है। तेजस लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

इससे पहले भी वर्ष 2024 में तेजस को Guinness World Records से जुड़े एक शतरंज टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए प्रमाणपत्र मिल चुका है, जो उनकी बढ़ती उपलब्धियों का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

वर्तमान में तेजस तिवारी हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर तेजस आने वाले समय में भारत के शतरंज जगत का चमकता सितारा बनने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें