हल्द्वानी:- कक्षा 11 की छात्रा के साथ होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी- कुमाऊँ का द्वार हल्द्वानी अब अपराध के ग्राफ में तब्दील होते जा रहा है आए दिन हो रही घटनाओं से अब लोगों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। दरअसल काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामले में अल्मोड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गौलापार निवासी कक्षा 11वीं की किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि अल्मोड़ा निवासी युवक उनकी बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया। होटल में उसने बेटी का जबरन शारीरिक शोषण किया है. वहीं युवक किशोरी को अब ब्लैकमेल भी कर रहा है, पुलिस के मुताबिक गौलापार निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

कुछ महीने पहले अल्मोड़ा निवासी युवक से उनकी बेटी की मुलाकात हुई थी।इसके बाद दोनों में जान पहचान हो गई।युवक का हल्द्वानी आना जाना लगा रहता है। दोस्ती गहरी होने पर युवक ने उनकी बेटी को मिलने के लिए बीती फरवरी में हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना को उसको नहीं बताई।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

बीते दिनों युवक दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को धमकाते हुए फिर हल्द्वानी बुलाया। इस बार भी उसने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी घर लौटी तो काफी परेशान नजर आई। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि अल्मोड़ा का युवक उसको होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है। किसी से नहीं बताने की धमकी भी उसने दी है। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता के गणेश जलाल पर संगठन ने जताया भरोसा, मिली बड़ी जिम्मेदारी.....

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें