सिडकुल थाना क्षेत्र में रात में गौ तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, और फिर……..

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। सिडकुल थानाक्षेत्र के नवोदय नगर से आधी रात गौवंश चोरी कर फरार हो रहे कार सवार गौ तस्करों से पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गौ तस्करों की कार पेड़ से टकराने के बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगने के बाद उसे पकड़ लिया गया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई। उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीमें तड़के तक कांबिंग करती रही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सिडकुल क्षेत्र के नवोदयनगर से कुछ संदिग्ध लोग एक बछड़ा चोरी कर अपनी सेंट्रो कार में डालकर ले गए हैं। जिस पर सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने अपनी टीम के साथ मिलकर संदिग्ध कार सवार तस्करों की तलाश शुरू की।

कुछ देर बाद पुलिस टीम का गौ तस्करों से आमना-सामना हो गया और पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए ललकारा। पुलिस से बचकर भागने की हड़बड़ाहट में उनकी कर एक पेड़ से टकराई। जिसके बाद उन्होंने कार से उतारकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल गौ तस्कर की पहचान सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दो दिन पहले उत्तरी हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में गाय चोरी का प्रयास भी प्रदीप और उसके दो साथियों ने किया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की पहल, अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी बोले—एक मंच पर सुलझेंगी ऋण की अड़चनें.......

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि प्रदीप और उसके साथी गौवंश चोरी करने के बाद सहारनपुर ले जाकर बेचते थे। प्रदीप के खिलाफ नकुड़ थाने में गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्रोतIM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें