उत्तराखंड: यहां देर रात्रि टोयोटा कार खाई में गिरी, SDRF ने चार युवकों को बचाया, देखें पूरी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार देर शाम कोटद्वार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक टोयोटा कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें SDRF टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- पंतनगर मेला देखने निकले युवक की दर्दनाक मौत! NH-109 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर....

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटद्वार से अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद SDRF के जवानों ने बगैर समय गंवाए रेस्क्यू अभियान चलाया और चारों युवकों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:- विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में सेवा की बयार, कहीं रक्तदान तो कहीं स्वास्थ्य शिविर.....

घायलों की पहचान इस प्रकार है:

आमिर पुत्र निसार, उम्र 25 वर्ष

सलमान, उम्र 26 वर्ष

नदीम पुत्र अनीस, उम्र 29 वर्ष

अमान पुत्र फैजल, उम्र 24 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जमीन का रास्ता साफ, धामी कैबिनेट ने दी भूमिधरी अधिकारों को मंजूरी, पंतनगर एयरपोर्ट को ₹66.29 करोड़, इन मुद्दों पर भी लगी मोहर, देखें अपडेट.....

सभी घायल विजनौर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी बताए जा रहे हैं।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें