Ad

सरकार के 4 साल पूरे, हल्द्वानी समाधान शिविर बना जनता के लिए राहत का केंद्र

सरकार के चार साल बेमिसाल पूर्ण होने के अवसर पर आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु बुधवार को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप में सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य शासन के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के विजन को प्रभावी ढंग से लागू करना है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से नामांतरण, राजस्व वाद, भवन मानचित्र समेत विभिन्न मामलों का त्वरित निपटारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश, अब नशा तस्करों पर होगी ये कार्यवाही......, जाने अपडेट

उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम सभागार में आयोजित इस कैंप में भवन मानचित्र, नगर निगम के नामांतरण वादों के साथ-साथ नगर पालिका और नगर पंचायत से जुड़े विरासत मामलों का भी समाधान किया गया। खास बात यह रही कि उपजिलाधिकारी स्तर के वाद, नामांतरण, राजस्व वाद और स्टाम्प वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में स्टाम्प वादों के निस्तारण के लिए लोगों को नैनीताल जाना पड़ता था, लेकिन इस शिविर के माध्यम से हल्द्वानी में ही इन मामलों का समाधान कर लोगों को बड़ी राहत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड:- 2027 की जनगणना को लेकर प्रशासन हुआ मुस्तैद, देखें अपडेट

शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, रेखा कोहली सहित सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, प्राधिकरण, तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन ने अपनी समस्याएं रखीं और उनका मौके पर समाधान किया गया।

सम्बंधित खबरें